
सोशल मीडिया के जरिए मिले थे 'स्मोक अटैक' के चारों आरोपी, फिर बनाया संसद में घुसने का प्लान
AajTak
लोकसभा के अंदर दुस्साहस करने वाले युवकों के नाम सागर और मनोरंजन हैं. जबकि जिन आरोपियों को सदन के बाहर से हिरासत में लिया गया है. उनके नाम नीलम और अमोल शिंदे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद के बाहर और अंदर हंगामा करने वाले चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं.
इन दिनों संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. आज भी सदन की कार्यवाही चल रही थी. शून्य काल में पांच मिनट बचे थे. तभी पीछे से धड़ाम की आवाज आई. ये आवाज सामान्य नहीं थी. दरअसल एक युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर नीचे आ गया था. इसी बीच दूसरा युवक भी जंप लगाकर नीचे आ गया. देखते ही देखते आरोपी एक डेस्क से दूसरी डेस्क पर छलांग लगाते हुए आगे बढ़ने लगे. दबोचे जाने से पहले उन्होंने अपने जूते से कुछ निकाला और स्प्रे कर दिया. थोड़ी ही देर में संसद में धुआं-धुआं हो गया. इसी वक्त एक घटना संसद के बाहर भी घटी. पार्लियामेंट के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की. इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया.
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है. लोकसभा के अंदर दुस्साहस करने वाले युवकों के नाम सागर और मनोरंजन हैं. जबकि जिन आरोपियों को सदन के बाहर से हिरासत में लिया गया है. उनके नाम नीलम और अमोल शिंदे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद के बाहर और अंदर हंगामा करने वाले चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं. इन आरोपियों का एक ही मकसद था. बताया जा रहा है कि ये चारों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिले थे. फिर उन्होंने संसद पर हमले का प्लान बनाया था.
लोकसभा के अंदर स्मोक अटैक करने वाले सागर शर्मा मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के अतिथि के रूप में दर्शक दीर्घा में आए थे. दोपहर करीब एक बजे दोनों सार्वजनिक गैलरी से चैंबर में कूद गए. भाजपा सदस्य राजेंद्र अग्रवाल जो कि आसन पर थे उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी. संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद सांसद प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाक़ात कर सफ़ाई दी.
बता दें कि इस घटना के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों और सांसदों के निजी सहायकों के संसद भवन में एंट्री पास कैंसिल करने के आदेश दे दिए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










