
सोलर प्रोजेक्ट में रिश्वत के आरोप, कंपनी के बड़े किरदारों का जिक्र... SEC चार्जशीट से जानिए अडानी केस की पूरी कहानी
AajTak
Gautam Adani Case: SEC ने गौतम अडानी और सागर अडानी पर Rule 10b-5 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है. SEC ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों को रोका नहीं गया तो वे भविष्य में इसी तरह के काम कर सकते हैं.
देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी नए आरोपों से घिर गए हैं. आरोप भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,250 करोड़ रुपये की रिश्वत का है. अडानी समूह ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए अमेरिकी निवेशकों से फंड जुटाया था, यही वजह है कि अमेरिकी कोर्ट में उनके खिलाफ ये मामला आया है. इन प्रोजेक्ट्स से समूह को 20 वर्षों में करीब 2 अरब डॉलर के मुनाफे का अनुमान था.
इस पूरे मामले में मुख्य किरदार अडानी ग्रुप के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अडानी, एज्योर पावर के सीईओ रहे रंजीत गुप्ता, एज्योर पावर में सलाहकार रूपेश अग्रवाल अमेरिकी इश्युअर हैं. अमेरिकी अभियोग के अनुसार अडानी ग्रुप और अमेरिकी इश्युअर ने सरकारी स्वामित्व वाली सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को 12 गीगावाट सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था, लेकिन SECI को सौर ऊर्जा खरीदने के लिए भारत में खरीदार नहीं मिल पाए. खरीदारों के बिना सौदा आगे नहीं बढ़ सकता था और दोनों कंपनियों के सामने बड़े नुकसान का जोखिम था. इसलिए, अडानी ग्रुप और एज्योर पावर ने भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत ऑफर की.
SEC का आरोप, 2021 से हुई भ्रष्टाचार की शुरुआत
अमेरिका के Securities and Exchange Commission (SEC) ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के संस्थापक गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर सैकड़ों मिलियन डॉलर की रिश्वत देने और इसके बारे में निवेशकों से जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है. SEC का कहना है कि गौतम अडानी और सागर अडानी ने 750 मिलियन डॉलर की bond offering (बॉन्ड बेचने) के दौरान निवेशकों से यह दावा किया था कि उनकी कंपनी भ्रष्टाचार से दूर है और अडानी ग्रीन के अधिकारी कभी रिश्वतखोरी में शामिल नहीं रहे. SEC ने अपनी शिकायत में कहा है कि ये दावे झूठे थे.
SEC के अनुसार, गौतम अडानी और सागर अडानी ने भारत में एक बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका पाने के लिए भारतीय राज्य सरकार के अधिकारियों को भारी रिश्वत ऑफर की. इस मामले में एक और कंपनी Azure Global Power Limited भी शामिल थी, जिसने इस रिश्वत का हिस्सा देने पर सहमति जताई थी. SEC का दावा है कि गौतम अडानी और सागर अडानी ने Azure से रिश्वत की रकम वसूलने में भी भूमिका निभाई.
चार्जशीट में क्या-क्या आरोप?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










