
सोमनाथ भारती की पत्नी पर 5 हजार का जुर्माना, निर्मला सीतारमण मानहानि मामले की सुनवाई के लिए नहीं पहुंची थीं कोर्ट
AajTak
निर्मला सीतारमण के खिलाफ मानहानि मामले में दिल्ली कोर्ट ने अनुपस्थित रहने पर सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है. इसके बाद कोर्ट ने लिपिका मित्रा को जवाब दाखिल करने और तर्क प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर देते हुए मामले को 2 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया.
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत की सुनवाई में अनुपस्थित रहने के लिए 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा कि उन्हें सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के पास जुर्माने की राशि जमा करनी होगी.
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने कहा, 'शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं है और यहां तक कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए से भी शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ.'
'दोनों पक्षों की सुविधा से तय की गई थी तारीख'
न्यायाधीश ने कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान तारीख और समय दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार तय किया गया था. उन्होंने कहा, 'अनुपस्थिति के मद्देनजर शिकायतकर्ता (मित्र) पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, जिसे सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के पास जमा करना होगा.'
2 अगस्त तक सुनवाई स्थगित
कोर्ट ने लिपिका मित्रा को जवाब दाखिल करने और तर्क प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर देते हुए मामले को 2 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










