
सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की नहीं हुई मुलाकात, शीतकालीन सत्र में कितना मजबूत दिखेगा विपक्ष?
AajTak
टीएमसी खुद को देश में प्रमुख विपक्षी पार्टी के तौर पर स्थापित करने की कोशिश में जुटी है और ऐसे में कांग्रेस के लिए विकट समस्या आ खड़ी हुई है. लोग भलीभांति जानते हैं कि कांग्रेस की तुलना में यह क्षेत्रीय दल सदन के पटल पर अपने हमले में कहीं अधिक आक्रामक रहा है.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) तीन दिन की यात्रा पर दिल्ली आई हुई हैं, लेकिन उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ बैठक अभी भी तय नहीं हो पाई है. राजनीतिक गलियारों में इसका मतलब यह निकाला जा रह है कि पार्टी का विस्तार करने में जुटी टीएमसी को कांग्रेस संसद में विपक्ष का स्पेस नहीं देना चाहती है. कांग्रेस संसद के अंदर और देश के बाहर किसी भी हालत में दूसरे दल को ये जगह नहीं देना चाहती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










