
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, केंद्र पर बोला- तीखा हमला
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश पर बीजेपी और आरएसएस का हमला है. राहुल गांधी ने लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग का समर्थन किया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश भाजपा और आरएसएस के निशाने पर है. कांग्रेस नेता ने जेल में बंद सोनम वांगचुक की मांग का समर्थन किया और केंद्र से लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने का आह्वान किया.
दरअसल, 24 सितंबर को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के नेतृत्व में हो रहा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय भाजपा कार्यालय और कुछ वाहनों में आग लगाकर आगजनी और तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 लोग घायल हो गए.
हिंसा के लिए वांगचुक और उनके भड़काऊ बयानों को दोषी ठहराते हुए पुलिस ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया और जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कर दिया. हालांकि, हिंसा के बाद वांगचुक ने मंगलवार को अपना 15 दिवसीय अनशन खत्म कर दिया और समर्थकों से हिंसा से बचने की अपील की.
'अद्भुत हैं लद्दाख के लोग'
इसी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा हैं. उन्होंने रविवार को एक्स पर लिखा, 'लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और परंपराएं बीजेपी और आरएसएस के निशाने पर हैं. लद्दाखियों ने आवाज उठाई. बीजेपी ने चार युवकों की हत्या करके और सोनम वांगचुक को जेल में डालकर जवाब दिया.'
शनिवार को लेह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने खुलासा किया कि पुलिस ने एक पाकिस्तानी पीआईओ (खुफिया अधिकारी) को पकड़ा है जो कथित तौर पर वांगचुक के संपर्क में था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










