
सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, राखी के त्यौहार से पहले अपनी बहन से मिलने जाऊंगा...
AajTak
सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने यह भी जोड़ा कि वह बहनोई राजा रघुवंशी के लिए भी अपना फर्ज अदा करना चाहते हैं और इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.
मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है. सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि वह अपनी बहन सोनम से रक्षाबंधन पहले जरूर मिलना चाहते हैं ताकि मामले की सच्चाई का पता लगा सकें.
सोनम के भाई गोविंद ने कहा, "मैं अपनी बहन से मिलकर सच जानना चाहता हूं. अभी तक पुलिस और मीडिया जो कह रही है, वही हम और पूरी जनता सुन रही है, लेकिन असल में जुर्म कबूल नहीं हुआ है."
गोविंद ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता कि सोनम के पास कितनी ज्वेलरी थी या क्या ले गई ? उन्होंने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है. शायद राजा (बहनोई) का परिवार मुझ पर विश्वास करे.
गोविंद ने यह भी जोड़ा कि वह राजा रघुवंशी के लिए भी अपना फर्ज अदा करना चाहते हैं और इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.
उन्होंने कहा, "मैं वकील करूंगा. यह अलग स्तर की लड़ाई है. अभी तक केस पूरी तरह खुला नहीं है कि सोनम ने कत्ल कराया या नहीं? पुलिस और मीडिया जो कह रही है, वही सुनने को मिल रहा है."
गोविंद ने लैपटॉप के बारे में भी जिक्र किया, जो इस मामले में अहम सबूत माना जा रहा है. उन्होंने कहा, "लैपटॉप काफी पुराना है, जैसा कि मुझे फोटो में दिखा. हमारा लैपटॉप हमारे पास है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










