
सॉफ्ट टॉय-फूड प्रोडक्ट्स में छिपाकर ड्रग्स की तस्करी, अहमदाबाद में पकड़े गए साढ़े तीन करोड़ के पार्सल
AajTak
अहमदाबाद में पुलिस ने अमेरिका, कनाडा और थाईलैंड से भेजे गए 105 संदिग्ध पार्सलों से करीब 3.45 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है. तस्करों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए सॉफ्ट टॉय और फूड प्रोडक्ट्स, जैसे कि प्रोटीन पाउडर के डिब्बों में इन ड्रग्स को छिपाया था. ये पार्सल कई दिनों से बिना क्लेम किए पड़े थे. जब इनकी गहन जांच की गई तो ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई.
अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अमेरिका, कनाडा और थाईलैंड से भेजे गए 105 संदिग्ध पार्सलों से करीब 3.45 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है. इन पार्सलों में हाइब्रिड गांजा, चरस, एमडीएमए और कैनबिस ऑयल समेत कई मादक पदार्थ छिपाए गए थे. तस्करों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए सॉफ्ट टॉय और फूड प्रोडक्ट्स, जैसे कि प्रोटीन पाउडर के डिब्बों में इन ड्रग्स को छिपाया था.
इस तरह हुआ खुलासा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम ब्रांच को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि विदेशों से ड्रग्स को खिलौनों और खाद्य उत्पादों में छिपाकर भारत भेजा जा रहा है. इसके बाद, अहमदाबाद के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आए 105 संदिग्ध पार्सलों की जांच की गई. ये पार्सल कई दिनों से बिना क्लेम किए पड़े थे. जब इनकी गहन जांच की गई, तो इनमें से 10.55 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा, 79 ग्राम चरस, 248 ग्राम एमडीएमए, 32 बोतल कैनबिस ऑयल और छह बोतल आइसोप्रोपाइल नाइट्राइट बरामद हुआ.
डार्क वेब के जरिए दिया गया था ऑर्डर
जांच में पता चला है कि इन पार्सलों को डार्क वेब के जरिए भारत में ऑर्डर किया गया था. अपराधी ड्रग्स तस्करी के लिए जानबूझकर गलत या अधूरी जानकारी देकर पार्सल भेजते हैं. आरोपी लोकल पोस्टमैन की हरकतों पर नजर रखते हैं और जैसे ही पार्सल उनके इलाके में पहुंचता है, वो उसे किसी बहाने से हासिल कर लेते हैं.
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात भेजने वालों और इसे लेने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि तस्करों की पहचान के लिए विस्तृत जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










