
Railway News: दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनें आज भी कई घंटे लेट, देखें लिस्ट
AajTak
Trains Running Late Due to Fog: देश भर में जारी शीतलहर और घने कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं. रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
देश भर में पिछले कई दिनों से शीतलहर और घने कोहरे ने कोहराम मचाया है. कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन भी लगातार प्रभावित हो रहा है. आलम यह है कि आज (बुधवार), 24 दिसंबर को भी दर्जनों ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं. जिनमें अपने सही समय से चलने के लिए जानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है.
दरअसल, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. साथ ही नॉर्थ इंडिया में घने कोहरे ने भी अपना डेरा जमा रखा है. एक तरफ शीतलहर से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं, दूसरी तरफ घने कोहरे से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. अलग-अलग इलाकों में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है. ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशनों पर ठंड में रेल यात्रियों का हाल बेहाल हो रहा है.
निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक बिजी रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की बात करें तो इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-पटना तेजस, राजधानी-नई दिल्ली सियालदह एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी सहित दर्जनों मेल एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं.
Trains Running Status: कोहरे के कारण देर से चल रही ट्रेनों की लिस्ट

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








