
BMC चुनाव में 'ठाकरे बंधु बनाम सब' की जंग, बाकी धुरंधरों की क्या है तैयारी
AajTak
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों के लिए नया इम्तिहान लेकर आया है. सबका मकसद अलग अलग है. बीजेपी को वर्चस्व साबित करना है, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपना हक हासिल करना है, और ठाकरे बंधुओं को अस्तित्व बनाए रखने के लिए नई लड़ाई लड़नी है.
BMC चुनाव की उलटी गिनती तो पहले ही शुरू हो चुकी थी. अब तो जैसे रफ्तार पकड़ चुकी है. लेकिन, बहुत सारी चीजें काफी हद तक उलझी हुई हैं. कुछ कुछ सुलझी हुई भी लगती हैं. जब तक नामांकन वापसी की तारीख खत्म नहीं हो जाती, कौन किसके साथ है, और कौन नहीं - मालूम होना काफी मुश्किल लगता है.
जिस तरह मौजूदा सत्ता समीकरण महाराष्ट्र में साफ साफ दिखाई देता है, बीएमसी चुनाव से पहले सबकुछ बदला हुआ नजर आ रहा है. विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी का जो हाल है, सत्ताधारी गठबंधन महायुति का हाल भी कोई अलग नहीं है.
सीटों के बंटवारे पर दोनों गठबंधनों का दावा है कि सब कुछ फाइनल है, लेकिन तभी एक बात ऐसी होती है जो जोर जोर से बता रही होती है कि कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है - लेकिन, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन पक्का हो गया है.
महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो गई है. वोट 15 जनवरी, 2026 को डाले जाएंगे, और वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी.
1. उद्धव और राज ठाकरे का गठबंधन
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत लगातार दावा करते रहे कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने का एक्शन प्लान बन चुका है, और आखिरकार अब उनका दावा हकीकत भी बन चुका है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने सामने आकर सारी शंकाओं को खत्म कर दिया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







