
IC 814-कांधार हाईजैक कांड के आतंकियों का अंजाम क्या हुआ, कितने ठोंक दिए गए और कितने जिंदा हैं
AajTak
आज 24 दिसंबर को ही पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारतीय विमान आईसी-814 को हाईजैक कर लिया था. इस घटना को अंजाम देने में मुख्य रूप से 7 आतंकियों का नाम आता है. भारत के स्वाभिमान को चैलेंज करने वाले इन आतंकियों का क्या अंजाम हुआ?
धुरंधर मूवी में कांधार हाईजैक की कहानी ने भारतीयों के दिल पर लगी 25 साल पुरानी चोट को फिर से हरा कर दिया है. मूवी की शुरूआत में ही एक हाईजैकर भारतीय खुफिया अधिकारी से कहता है कि पड़ोस में रहते हैं हम…*%$भर का जोर लगा लो..और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो. यह संवाद सुनकर हर भारतीय का खून खौला होगा. भारत के खिलाफ पाकिस्तान स्पांसर्ड आतंकवाद की यह सबसे मुखर अभिव्यक्ति थी. जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी सिर्फ एक अधिकारी नहीं, पूरे भारत देश को चैलेंज करता दिख रहा है. जाहिर है आज हर भारतीय के दिल में यह जानने की उत्सुकता होगी कि भारत ने क्या उस आतंकी के चैलेंज का जवाब उन्हें दिया?
इंडियन एयरलाइंस की काठमांडु-दिल्ली फ्लाइट IC-814 का नाम जिस कांधार हाईजैक से जुड़ गया, उसे 24 दिसंबर 1999 को ही अंजाम दिया गया था. इस घटना ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को प्रभावित किया. हाईजैक में शामिल मुख्य अपहरणकर्ता पाकिस्तानी थे. आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन (HuM) के ये सदस्य बाद में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे संगठनों में बंट गए.
दिसंबर 2025 तक की उपलब्ध रिपोर्ट्स, भारतीय खुफिया एजेंसियों, मीडिया रिपोर्ट्स और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों के जरिए हम देखेंगे कि आज 26 साल बाद उन आतंकवादियों के साथ क्या हुआ.
क्या हुआ था?
24 दिसंबर 1999 को शाम 4 बजे इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 काठमांडू से दिल्ली की ओर उड़ान भरी. एक घंटे के भीतर पांच अपहरणकर्ताओं ने इस विमान पर काबू पा लिया. विमान में 176 यात्री और क्रू के 15 सदस्य सवार थे. अपहरणकर्ता विमान को अमृतसर, लाहौर, दुबई और अंत में कांधार (अफगानिस्तान) ले गए. जो उस समय तालिबान के नियंत्रण में था. अपहरणकर्ताओं की शुरुआती मांग तो काफी लंबी-चौड़ी थी, लेकिन आखिर में वे भारत की जेल में बंद तीन प्रमुख आतंकवादियों- मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर की रिहाई पर मान गए. आठ दिनों की तनावपूर्ण वार्ता के बाद भारत सरकार ने इन तीनों को रिहा कर दिया, जिसके बदले अपहरणकर्ताओं ने यात्रियों को मुक्त किया.
इस घटना में एक यात्री, रुपिन कत्याल, की हत्या कर दी गई थी. हाईजैक ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को और खराब किया और JeM जैसे नए आतंकी संगठनों के उदय को जन्म दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










