
सिंगर यो यो हनी सिंह के 'नागिन' गाने पर विवाद... पंजाबी संस्कृति को ठेस पहुंचाने का आरोप, BJP नेता ने DGP से की शिकायत
AajTak
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. हनी के गाने 'नागिन' पर विवाद बढ़ रहा है. बीजेपी नेता ने डीजीपी से शिकायत की है और FIR की मांग की है. उन्होंने इस गाने को अश्लील बताया और पंजाबी संस्कृति को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया.
मशहूर पंजाबी रैपर और गायक यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने उनके हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने 'नागिन' को अश्लील बताते हुए पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) को शिकायती पत्र दिया है और गाने को यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है. उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है.
बीजेपी के प्रदेश सह-संयोजक अरविंद शर्मा ने पंजाब DGP को यह शिकायत सौंपी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यो यो हनी सिंह का नया गाना 'नागिन' पंजाबी संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है.
शिकायत में क्या कहा गया...
जालंधर के अरविंद शर्मा ने शिकायती पत्र में कहा कि इस गाने के वीडियो में अश्लीलता से भरे दृश्य, भद्दे डांस मूव्स और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया गया है. उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति हमेशा से मर्यादा, सम्मान और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.
बच्चों पर गलत असर का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 'नागिन' गाना यूट्यूब पर बिना किसी प्रभावी आयु प्रतिबंध के उपलब्ध है, जिससे बच्चे और किशोर आसानी से इसे देख सकते हैं. अरविंद शर्मा ने चिंता जताई कि इस तरह का कंटेंट बच्चों और युवाओं के मानसिक और नैतिक विकास पर गलत असर डाल सकता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










