
पटरियों पर रील का शौक बना जानलेवा... ट्रेन की चपेट में आए 2 लड़कों की मौत, हंसते-खेलते परिवारों के बुझे चिराग
AajTak
Dewas News: दोनों लड़के काफी समय से पटरियों पर मोबाइल से रील शूट कर रहे थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए.
सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'व्यूज' की चाहत ने एक बार फिर दो हंसते-खेलते परिवारों के चिराग बुझा दिए. मध्य प्रदेश के देवास में रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय दो लड़के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह दर्दनाक हादसा देवास के बिरखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. मृतकों की पहचान आलोक (16) और सनी योगी (16) के रूप में हुई है.
शहर के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शशिकांत चौरसिया ने बताया कि बिरखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लड़कों की जान चली गई.
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़के सोशल मीडिया के लिए ट्रैक पर रील बना रहे थे. उसी समय दो समानांतर ट्रैक पर एक साथ दो ट्रेनें आ गईं. दोनों लड़के भ्रमित हो गए और उनमें से एक ट्रैक पर आ रही इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
शशिकांत चौरसिया के अनुसार, दोनों लड़कों के शवों को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और उनकी मौत की विस्तृत जांच चल रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










