
सैफ हमला केस पर सवाल, मचा सियासी बवाल... शिवसेना नेताओं ने जांच पर उठाए सवाल
AajTak
शिवसेना नेता संजय निरुपम और उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने सैफ अली खान के गहरे जख्म के इतनी जल्दी ठीक होने पर हैरानी जता रहे हैं. संजय निरुपम ने तो पकड़े गए बांग्लादेशी आरोपी को लेकर ही सवाल उठा दिया है. निरुपम ने आशंका जताई है कि सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी और पकड़े गए बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा एक जैसा क्यों नहीं दिखता.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, लेकिन जिस तरह वह अस्पताल से निकले और बिल्कुल चुस्त दुरुस्त हालत में अपने घर पहुंचे, उसे लेकर राजनीतिक सवाल उठाए जाने लगे हैं. शिवसेना नेता संजय निरुपम और उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने सैफ अली खान के गहरे जख्म के इतनी जल्दी ठीक होने पर हैरानी जता रहे हैं. संजय निरुपम ने तो पकड़े गए बांग्लादेशी आरोपी को लेकर ही सवाल उठा दिया है.
निरुपम ने आशंका जताई है कि सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी और पकड़े गए बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा एक जैसा क्यों नहीं दिखता. संजय निरुपम ने सैफ अली खान और करीना कपूर से पूरी वारदात का सच उजागर करने की मांग की है. निरुपम ने आशंका जताई है कि मुंबई में घुसपैठिये बांग्लादेशी ड्रग्स जैसे अवैध कारोबार में भी संलिप्त होते हैं. हालांकि मुंबई पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं.
सैफ पर हमले को लेकर उठ रहे ये सवाल
मोबाइल लोकेशन डेटा से लेकर कपड़ों पर खून के दाग. सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे में मिली आरोपी की टोपी से लेकर तमाम सबूत पुलिस को मिल चुके हैं जिसकी फॉरेंसिक जांच चल रही है. पुलिस ने सैफ अली खान का बयान भी दर्ज कर लिया है. लेकिन सवाल ये है कि सैफ हमला केस में पुलिस की थ्योरी पर आखिर सवाल क्यों उठ रहे हैं? सवाल ये भी है कि आखिर सरकार में शामिल शिवसेना के नेता ही जांच की दिशा और तथ्यों पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं? और सवाल ये भी है कि क्या सैफ हमला केस में अभी पूरा सच सामने आना बाकी है?
दरअसल, सैफ अली खान जब लीलावती अस्पताल से अपने घर के लिए निकले तो वह सफेद शर्ट, नीली जींस और काला चश्मा लगाकर चेहरे पर मुस्कान के साथ नजर आए. उनके इस अंदाज को देखकर तमाम लोग सवाल उठा रहे हैं कि सैफ क्या वाकई इतने ताकतवर हैं कि चाकू का ढाई इंच से लंबा टुकड़ा रीढ़ की हड़्डी के पास धंसने के बावजूद पांच दिन में फिर से उसी तरह उठ खड़े हुए हैं, जैसे कुछ हुआ ही ना हो.
सैफ का यूं ही फिट होकर चलना मानो महाराष्ट्र में सत्ताधारियों और विपक्ष, दोनों के मन में सवाल पैदा कर रहा है. शिंदे की शिवसेना और उद्धव की शिवसेना, दोनों दल के नेताओं के मन में संशय है. जैसे संजय निरूपम के मन में ये कौंध रहा है कि सैफ इतना ठीक कैसे हो सकते हैं?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










