
सैफ पर हमले के मामले में दो और संदिग्ध हिरासत में, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में चल रही पूछताछ
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. एक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से और दूसरे को मध्य प्रदेश में पकड़ा गया है. अब तक इस मामले में तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने हमलावर की तलाश में 35 टीमें लगाई हैं.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले में ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इनमें एक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से और दूसरे को मध्य प्रदेश में हिरासत में लिया गया है. इन दोनों को मिलाकर चाकूबाजी मामले में तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं. इससे पहले पुलिस ने मुंबई से ही एक शख्स को हिरासत में लिया था, जिससे पूछताछ भी की गई जब पता चला कि वह हमलावर नहीं था. शनिवार को हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों पूछताछ की जा रही है.
मुंबई पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिए गए संदिग्ध की तस्वीर भी शेयर की है. उसका नाम आकाश बताया जा रहा है. उसने स्थानीय पुलिस की पूछताछ में खुद को मुंबई का रहने वाला बताया है. आकाश को हिरासत में लिए जाने की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की टीम रात 8 बजे रायपुर पहुंचेगी और 9-10 बजे तक दुर्ग पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ करेगी.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमला मामले में बड़ा एक्शन, मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया
बिलासपुर जा रहा था संदिग्ध, जब रेलवे पुलिस ने पकड़ा
संदिग्ध को छत्तीसगढ़ दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल ने हिरासत में लिया है, वह बिलासपुर जा रहा था जब उसे हिरासत में लिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार उसके पास से एक बैग भी मिला है जिस पर फास्टट्रैक लिखा है. सैफ बिल्डिंग और दादर मोबाइल शॉप के सीसीटीवी में भी ऐसा ही बैग देखा गया है. आरपीएफ दुर्ग के अधिकारी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए रात में मुंबई ले जाने की बात कह रहे हैं. वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. मुंबई पुलिस को मोबाइल लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है. संदिग्ध आकाश को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा गया है.
एमपी में हिरासत में लिया गया शख्स अटैक मामले से अलग

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










