
सैफ को क्यों मारा चाकू, कहां से मिला सिमकार्ड, कैसे पहुंचा मुंबई... हमलावर शहजाद की जुबानी, जानें इन सवालों के जवाब!
AajTak
Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर उनके घर में हुए जानलेवा हमले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने रविवार को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार किया, जो अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था.
Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में हुए जानलेवा हमले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने रविवार को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार किया, जो अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था. मंगलवार को पुलिस उसे लेकर बांद्रा स्थित सैफ के सतगुरु शरण अपार्टमेंट पहुंची. वहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया.
1. सैफ अली खान के फ्लैट से क्या सबूत-सुराग मिला?
इस दौरान पुलिस को सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के कमरे से आरोपी शहजाद की टोपी मिली है. इस टोपी में आरोपी के बाल भी मिले हैं, जिसकी डीएनए जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. फोरेंसिक टीम ने भी बिल्डिंग का दौरा किया. इस दौरान घटनास्थल पर आरोपी के फिंगरप्रिंट पाए गए हैं. इसमें बाथरूम की खिड़की, जहां से वो अंदर और बाहर गया था. डक्ट शाफ्ट और डक्ट से अंदर जाने के लिए इस्तेमाल की गई सीढ़ी शामिल है.
2. आरोपी शहजाद ने सैफ अली को चाकू क्यों मारा?
आरोपी शहजाद ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सैफ अली खान की मजबूत पकड़ से खुद को छुड़ाने के लिए उनकी पीठ पर कई बार चाकू से वार किया. हमले के बाद वो उनके फ्लैट से भाग गया. इसके बाद इमारत के बगीचे में करीब दो घंटे तक छिपा रहा. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी चोरी के इरादे से बाथरूम की खिड़की से सतगुरु शरण इमारत में सैफ के फ्लैट में घुसा. घर में घुसने के बाद कर्मचारियों ने उसे देखा.''
3. सैफ की पकड़ से छूटने में कैसे हुआ कामयाब?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










