
सैफ के घर आरोपी शरीफुल को लेकर पहुंची मुंबई पुलिस, एक घंटे तक किया सीन रीक्रिएट
AajTak
16 जनवरी को सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में नया अपडेट सामने आया है. आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर मुंबई पुलिस सैफ के घर पहुंची. वहां पर घटना की रात का सीन रीक्रिएट किया. करीब 1 घंटे के बाद पुलिस आरोपी को लेकर सैफ के घर से निकली है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से पूछताछ जारी है. आरोपी को लेकर अब मुंबई पुलिस सैफ के घर पहुंची. जहां हमले के दिन हुए वारदात का सीन रीक्रिएट किया गया. एक-एक जानकारी अंदर से जुटाकर करीब 1 घंटे बाद पुलिस आरोपी को लेकर सैफ के घर से निकली है.
सैफ पर हुआ था हमला
मालूम हो, सैफ अली खान पर 16 जनवरी की देर रात शरीफुल ने चाकू से हमला किया था. दोनों के बीच हाथापाई हुई थी. जिसमें चोरी के मकसद से घर में घुसे शरीफुल ने एक्टर पर अटैक किया. घायल सैफ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर्स का कहना है एक्टर तेजी से रिकवर हो रहे हैं. उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है. सैफ पर हुए हमले से पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड में हैं. इस मुश्किल घड़ी में सभी ने सैफ-करीना के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है. मुंबई पुलिस ने हमलावर को ठाणे से गिरफ्तार किया था.
कैसे घर में घुसा था शरीफुल? घटना वाले दिन आरोपी शरीफुल सैफ की बिल्डिंग की सातवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा था. इसी फ्लोर पर सैफ अपनी फैमिली संग रहते हैं. आरोपी डक्ट एरिया में घुसा और पाइप की मदद से 12वीं मंजिल पर पहुंच गया. फिर सैफ और करीना के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में मौजूद बाथरूम में घुस गया. बाहर आने पर उसे जेह की नैनी अरिमिया फिलिप्स ने पकड़ लिया. दोनों के बीच बहसबाजी हुई. इस दौरान उसने नैनी से 1 करोड़ की मांग की. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ आए और शरीफुल का सामना किया.
बांग्लादेश लौटने के लिए की चोरी जांच में सामने आया है कि शरीफुल भारत का पहचान पत्र बनवाना चाहता था. इसके लिए उसने चोरी कर पैसे कमाने की सोची. लेकिन बाद में उसका प्लान बदला. जब उसने एक डांस बार में काम किया और पैसों की बौछार देखी. तब शरीफुल ने सोचा वो ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाकर बांग्लादेश लौट जाएगा. उसने बांद्रा इलाके को टारगेट किया. शरीफुल सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से गया था. उसे नहीं मालूम था वो किसी सेलेब्रिटी के घर में घुसा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










