
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल का चेहरा CCTV फुटेज से हुआ मैच
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से मैच हो गया है. पुलिस ने एफएसएल अधिकारियों की मदद से आरोपी के चेहरे की पहचान सीसीटीवी फुटेज की थी.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से मैच हो गया है. पुलिस ने एफएसएल अधिकारियों की मदद से आरोपी के चेहरे की पहचान सीसीटीवी फुटेज की थी.
सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद शख्स से आरोपी शरीफुल का चेहरा मैच हो गया है. इससे पहले हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत भी मिले थे. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को उसका बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला था. इसमें उसका नाम शरीफुल इस्लाम लिखा हुआ है. उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है. उसकी उम्र 31 साल दर्ज है.
मुंबई पुलिस ने बीते रविवार को बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था. आरोपी अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था. वो बांग्लादेश के बरिशाल शहर का रहने वाला है. पिछले पांच महीने से मुंबई में रह रहा था. एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़कर वहां छोटे-मोटे काम कर रहा था. वो सात महीने पहले अवैध रूप से दावकी नदी पार करके हिंदुस्तान में दाखिल हुआ था. पहले कुछ सप्ताह वेस्ट बंगाल में रहने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई आ गया.
इससे पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया था कि उसने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित फ्लैट में जाने के लिए सतगुरु शरण इमारत की दीवार फांदी थी. वो जिस वक्त वहां पहुंचा, सिक्योरिटी गार्ड सो रहे थे.
उन्होंने कहा कि जब आरोपी ने दोनों सुरक्षा गार्डों को गहरी नींद में पाया, तो मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत में घुस गया, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. आरोपी ने शोर से बचने के लिए अपने जूते उतारकर बैग में रख लिए और अपना फोन भी बंद कर दिया. जांच के दौरान पता चला कि इमारत के गलियारे में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. दोनों गार्ड आराम से सो रहे थे.
सैफ पर धारदार हथियार से हुए थे 6 वार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










