
सैफ अली खान केस: मुंबई पुलिस बोली- हमने सही अपराधी को पकड़ा, फिंगरप्रिंट 'मिसमैच' पर DCP का चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.
मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है. लेकिन अभी तक किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है.
फिंगरप्रिंट मिसमैच होने के सवाल पर चौंकाने वाला खुलासा
डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा कि बांद्रा थाने में दर्ज क्राइम नंबर 85/25 में सुराग के आधार पर विस्तृत जांच की गई है. आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं. आरोपी के फिंगरप्रिंट के मिसमैच होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी तक फिंगरप्रिंट से संबंधिक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. फिंगरप्रिंट ब्यूरो में जांच के लिए भेजे गए हैं. हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि अभी तक फिंगरप्रिंट को लेकर दो तरह की मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं. एक में कहा गया कि फिंगरप्रिंट मैच कर गया है, जबकि दूसरे में मिसमैच की बात सामने आई है.
फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है पुलिस
आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता रुहुल अमीन के सवाल पर डीसीपी ने कहा, ''मैं यह नहीं कह सकता कि आरोपी का पिता क्या कह रहा है. हमारे पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जो कोर्ट के सामने टिकेंगे. अभी तक आरोपी की आईडी परेड नहीं हुई है. हम उसकी तैयारी कर रहे हैं. चेहरे की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल कैसे हो सकता है, हम उसे देख रहे हैं.''
आरोपी के पिता ने कहा- CCTV में दिख रहा शख्स मेरा बेटा नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










