
सैफुल्लाह खालिद का खात्मा... PAK में 'सीक्रेट किलर' अब तक इन 15 खूंखार आतंकियों का कर चुके हैं सफाया, देखें लिस्ट
AajTak
लश्कर का आतंकी खालिद पहला ऐसा मोस्ट वांटेड नहीं है जिसे पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है, इससे पहले भी भारत के दुश्मन रहे कई खूंखार आतंकियों का इसी पैटर्न पर सफाया हो चुका है. उनमें से कई आतंकी लश्कर और जैश जैसे कुख्यात संगठनों के सक्रिय सदस्य थे.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रविवार को लश्कर-ए-तैएबा के टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद को अज्ञान हमलावर ने मार गिराया. आतंकी खालिद लंबे समय से नेपाल से टेरर एक्टिविटी ऑपरेट कर रहा था. लेकिन हत्या के वक्त वह सिंध प्रांत में था और वहां रजाउल्लाह के नाम से छिपकर रह रहा था. खालिद भारत पर हुए तीन बड़े हमलों शामिल था.
सैफुल्लाह खालिद का सफाया
लश्कर ने खालिद को भारत में हमलों की तैयारी करने का टास्क दे रखा था. इसके बाद ये नेपाल में कई सालों तक बेस बनाकर वहां से भारत में आतंकी हमले करवा रहा था. लेकिन जब भारतीय खुफिया एजेंसियों को इसके बारे में जानकारी मिली तो वह नेपाल से भागकर पाकिस्तान में छिप गया था. खालिद इंडिया का पहला मोस्ट वांटेड आतंकी नहीं है जिसे पाकिस्तान मे 'सीक्रेट किलर' ने मार गिराया है, इससे पहले भी भारत के दुश्मन रहे कई खूंखार आतंकियों का इसी पैटर्न पर सफाया हो चुका है.
ये भी पढ़ें: न किसी ने चेहरा देखा, न किसी ने आवाज सुनी... पाकिस्तान के आतंकी आकाओं में 'अज्ञात किलर' का खौफ
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में अब तक 15 से ज्यादा आतंकी अज्ञात हमलवारों का शिकार बने हैं. इनमें ज्यादातर आतंकी भारत में हमलों के लिए जिम्मेदार थे या फिर विरोधी गतिविधियों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे. इनमें एक बड़ा नाम अबू कताल (जियाउर रहमान) का था जो लश्कर का टॉप टेररिस्ट था. वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था और उसे इसी साल मार्च में पाकिस्तान के झेलम इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला था.
अबू कताल: फैजल नदीम उर्फ अबू कताल है को भी भारत के दुश्मनों में गिना जाता था और अज्ञात हमलावरों ने झेलम जिले में गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी थी. अबु कताल हाफिज सईद का भतीजा था और रियासी आतंकी हमला का मास्टरमाइंड था. वो NIA की तरफ से मोस्ट वांटेड घोषित किया जा चुका था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










