
सैकड़ों गाड़ियां, जाति विशेष के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से हिंसक झड़प... इटावा के कथावाचक कांड वाले गांव में कैसे हुआ बवाल?
AajTak
इटावा में दांदरपुर गांव में घुसने को लेकर 'अहीर रेजीमेंट' और 'यादव महासभा' के लोगों ने जमकर बवाल काटा. उग्र भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पत्थरबाजी की. लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पुलिस वाहनों को भी तोड़ डाला. अपने बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
सैकड़ों बाइकों का काफिला, उग्र प्रदर्शन, जातीय नारेबाजी... रोकने पर पुलिस से हिंसक झड़प. यूपी के इटावा में गुरुवार दोपहर दांदरपुर गांव में घुसने को लेकर 'अहीर रेजीमेंट' और 'यादव महासभा' के लोगों ने जमकर बवाल काटा. उग्र भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पत्थरबाजी की. लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पुलिस वाहनों को भी तोड़ डाला. अपने बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था. एहतियातन इलाके में भारी फोर्स की तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें: इटावा कथावाचक कांड: मुकुट मणि यादव और संत यादव पर FIR, जानिए क्यों हुआ एक्शन
दरअसल, इटावा में यादव कथावाचकों के साथ बदसलूकी के बाद जिले का माहौल गरमाता जा रहा है. ब्राह्मण और यादव समाज के संगठन आमने-सामने हैं. पुलिस ने दोनों पक्ष के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है. इन सबके बीच आज बकेवर में थाने के घेराव व जाम के बाद दांदरपुर गांव जा रहे 'अहीर रेजीमेंट' व 'यादव महासभा' के लोगों का पुलिस से टकराव हो गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस फोर्स ने दांदरपुर गांव से पहले भीड़ को रोकने की कोशिश की थी. जिसपर गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इस घटना में पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया. हालात इतने खराब हो गए कि मौके पर भगदड़ मच गई. पहले तो पुलिस बैकफुट पर नजर आई और पीछे हटती दिखी. लेकिन सीनियर अधिकारियों के मोर्चा संभालने के बाद हालात काबू में आए. गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: इटावा में जिन यादव कथावाचकों से हुई बदसलूकी, उनपर ब्राह्मण महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर कही ये बात
इटावा पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को पीछे खदेड़ा और हवाई फायरिंग की. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस के एक्शन लेने पर 'अहीर रेजिमेंट' और 'यादव महासभा' के तमाम कार्यकर्ता लोग मौके से भाग खड़े हुए. अब मामला शांत है. करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












