
दहेज में कार नहीं मिलने पर फरीदाबाद में शादीशुदा महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
AajTak
फरीदाबाद के सेक्टर 56 में दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता संगीता की मौत का मामला सामने आया है. उसका शव बाथरूम में फांसी पर मिला. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
फरीदाबाद में दहेज हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां सेक्टर 56 इलाके में एक विवाहिता की लाश उसके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूलती मिली. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मृतका की पहचान संगीता के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब चार साल पहले सेक्टर 56 में हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से संगीता को दहेज में कार लाने के लिए परेशान किया जाने लगा था. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर संगीता अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को ससुराल में हो रही परेशानियों के बारे में बताती रहती थी. इसी को लेकर महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया था.
ससुराल वालों पर लगा दहेज हत्या का आरोप
आज सुबह संगीता के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी काफी देर से बाथरूम में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही है. इसके बाद संगीता की बहन आशा, जो पास ही रहती है, मौके पर पहुंची. आशा ने बताया कि घर में पति, सास, ससुर और दोनों ननद मौजूद थे और बाथरूम में संगीता का शव फांसी पर लटका हुआ था.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
आशा के अनुसार बाथरूम में बड़ा होल होने के बावजूद किसी ने भी संगीता की जान बचाने की कोशिश नहीं की. कई बार कहने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया. संगीता की शादी रिंकू से हुई थी, जो ऑटो चालक है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उस पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था. फिलहाल संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







