
सेरोगेसी मामला: अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन को बड़ी राहत, अधिकारी बोले- कोई नियम नहीं तोड़ा
AajTak
नयनतारा और विग्नेश सिवन ने हाल ही में 9 जून, 2022 को एक शानदार आयोजन कर शादी के बंधन में बंध गए थे. इस जोड़े ने 9 अक्टूबर को अपने जुड़वा बच्चों के आने की घोषणा की. इस बात पर बहुत विवाद हुआ कि शादी के सिर्फ चार महीनों में इस जोड़े ने बच्चों को सरोगेट कैसे किया.
अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने हैं. इस बाबत उन्होंने 9 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की. जिसके बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था और इसे सरोगेसी कानून का उल्लंघन करार दिया गया था. जिसके चलते तमिलनाडु सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे. लेकिन अब इस कपल को राहत मिली है. कारण, तमिलनाडु के स्वास्थ्य डिपार्टमेंट ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि दोनों ने सरोगेसी से जुड़ा कानून नहीं तोड़ा है.
दरअसल, अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन के सरोगेसी मामले की जांच के लिए तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक पैनल का गठन किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने जांच टीम का गठन करते हुए कहा था कि यह पता लगाने के लिए एक पैनल नियुक्त किया गया है कि क्या सरोगेसी कानूनी थी और क्या सभी नियमों का पालन किया गया था.
दो बाल रोग विशेषज्ञों की अध्यक्षता वाले पैनल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी. जिसमें एक विस्तृत बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश सिवन ने 11 मार्च, 2016 को कानूनी रूप से शादी कर ली थी. उन्होंने सरोगेसी के लिए दी गई सभी उचित प्रक्रिया और दिशानिर्देशों का भी पालन किया है.
बता दें कि नयनतारा और विग्नेश सिवन ने हाल ही में 9 जून, 2022 को एक शानदार आयोजन कर शादी के बंधन में बंध गए थे. इस जोड़े ने 9 अक्टूबर को अपने जुड़वा बच्चों के आने की घोषणा की. इस बात पर बहुत विवाद हुआ कि शादी के सिर्फ चार महीनों में इस जोड़े ने बच्चों को सरोगेट कैसे किया. जिसके बाद इसे सोरेगेसी कानून का उल्लंघन बताया गया.
जांच समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि दंपति ने जांच आयोग द्वारा आवश्यक सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे और आईसीएमआर के नियमों के अनुसार दिशानिर्देशों का पालन किया गया था. सरोगेट मदर एक विवाहित महिला है, जिसका एक बच्चा है, जो सरोगेट होने के लिए दिशानिर्देश के अनुसार सही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










