
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तीन दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर, कार्यभार लेने के बाद पहली विदेश यात्रा
AajTak
सेनाध्यक्ष अपनी यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई 2022 को शिखा अनिर्बान पर माल्यार्पण कर 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे.
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले से चले आ रहे बेहतर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को जारी रखते हुए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 18 से 20 जुलाई 2022 तक बांग्लादेश की यात्रा पर रहेंगे. सेना के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से जनरल मनोज पांडे की यह पहली विदेश यात्रा है.
सेनाध्यक्ष अपनी यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई 2022 को शिखा अनिर्बान पर माल्यार्पण कर 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे. इस दौरान मनोज पांडे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
छात्रों और फैकल्टी को करेंगे संबोधित अपने दौरे के दूसरे दिन सेना प्रमुख डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मीरपुर के छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बांग्लादेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ पीस सपोर्ट एंड ऑपरेशन ट्रेनिंग (BIPSOT), बांग्लादेश के एक प्रमुख संस्थान, जो शांति सैनिकों को विभिन्न संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में रोजगार के लिए ट्रेनिंग देता है, उसके सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. फिर वह मीरपुर में बंगबंधु सैन्य संग्रहालय का दौरा करेंगे.
यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करेगी और कई रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय और सहयोग को बढ़ाने में काम करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










