
सेना प्रमुख का श्रीनगर दौरा, अमित शाह के घर बड़ी बैठक... जहां हुआ था आतंकी हमला, उसी जगह पर जाएंगे आर्मी चीफ
AajTak
पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे. वह 15 कोर में सुरक्षा बैठक की समीक्षा करेंगे और उस जगह पर भी जाएंगे जहां आतंकवादियों ने हमला किया था. गुरुवार को ही 20 देशों के राजनयिकों को विदेश मंत्रालय बुलाकर पाकिस्तान के आतंक की जानकारी दे दी गई है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हर देशवासी जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहा है. लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है. भारत सरकार भी लगातार एक्शन मोड में है और एक के बाद एक कड़े फैसलों ने दोनों देशों के बीच तनाव को कई गुना बढ़ा दिया है. इस बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे.
जनरल उपेंद्र द्विवेदी का श्रीनगर दौरा
पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे. वह 15 कोर में सुरक्षा बैठक की समीक्षा करेंगे और उस जगह पर भी जाएंगे जहां आतंकवादियों ने हमला किया था. गुरुवार को ही 20 देशों के राजनयिकों को विदेश मंत्रालय बुलाकर पाकिस्तान के आतंक की जानकारी दे दी गई.
कल ही यह तय हुआ कि शुक्रवार यानी आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर जाएंगे. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आर्मी इंटेलिजेंस ने टेरर लॉन्च पैड को चिह्नित कर लिया है. कूटनीतिक वॉर के बाद अब लोग सैन्य प्रहार की मांग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 'आतंकियों ने जितना सोचा होगा उससे ज्यादा बड़ी सजा मिलेगी'.
गृह मंत्री के आवास पर बड़ी बैठक
दूसरी ओर सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल समझौते को भी स्थगित कर दिया है. इसे लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक भी होगी. बैठक में जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










