
सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना पर एक और FIR दर्ज, SIT ने कसा शिकंजा
AajTak
प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब इस मामले में SIT ने गुरुवार को प्रज्वल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत एक और एफआईआर दर्ज की है. वहीं, यौन उत्पीड़न मामले में प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत सुनवाई करेगी.
सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस मामले की जांच के लिए बनी SIT प्रज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुख्ता सबूत जुटा रही है. अब इस मामले में जांच कर रही एसआईटी ने प्रज्वल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज की है. ये एफआईआर गुरुवार को सीआईडी साइबर स्टेशन में दर्ज की गई थी. वहीं, कर्नाटक के पूर्व एचडी रेवन्ना ने गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. उनकी इस याचिका पर आज अदालत सुनवाई करेगी. इस मामले में उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना भी आरोपी हैं.
SIT अधिकारियों ने FIR दर्ज कर गुरुवार को ही इसको मजिस्ट्रेट की अदालत में जमा कर दिया. FIR में सिर्फ प्रज्वल रेवन्ना को ही आरोपी बनाया गया है. एफआईआर में आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 506, 354 ए(1)(ii), 354(बी), 354(सी) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
SIT के सामने पेश हुए देवराज गौड़ा
गुरुवार को एसआईटी के सामने पेश हुए देवराज गौड़ा ने टीम को पेन ड्राइव सहित सभी डिजिटल सबूत जमा किए हैं. जिसमें कथित स्लेज के वीडियो भी शामिल हैं. उन्होंने एसआईटी के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए हैं, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि जो पेन ड्राइव उन्होंने एसआईटी को सौंपी है. वो उन्हें हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने दी थी.
इससे पहले एसआईटी ने हासन सांसद कथित सक्से स्कैंडल मामले में देवराजे गौड़ा को नोटिस भेजकर उन्हें एसआईटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के मंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना की श्रीकृष्ण से की तुलना, भड़की बीजेपी

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








