
सेक्स की वजह से शख्स ने खो दी याददाश्त, डॉक्टरों ने कही ये बात
AajTak
एक रिपोर्ट के मुताबिक सेक्स के 10 मिनट बाद 60 साल के शख्स की याददाश्त चली गई. जिसके बाद मरीज को हॉस्पिटल ले जाया गया.
सेक्स की वजह से एक शख्स को शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हो गया. वह बीते 2 दिन की सारी बातें भूल गया. ये बातें एक स्टडी में पता चली है. आयरिश मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सेक्स के 10 मिनट बाद ही 66 साल के शख्स को Transient Global Amnesia नाम की बीमारी (अचानक से मेमोरी लॉस होने की अस्थाई समस्या) हो गई.
आयरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लिमरिक के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट ने कहा है कि मामला यह दर्शाता है सेक्स से मेमोरी लॉस हो सकती है. बता दें कि 7 साल पहले भी इस शख्स को सेक्स के बाद मेमोरी लॉस से जुड़ी कुछ दिक्कतें हुई थीं. तब Amnesia की शिकायत पर वह हॉस्पिटल गए थे.
'Recurrent Postcoital Transient Amnesia Associated with Diffusion Restriction' नाम की एक रिपोर्ट में उनके दो दिनों के मेमोरी लॉस के बारे में बताया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, याददाश्त प्रभावित होने से 10 मिनट पहले वह पत्नी के साथ संबंध बना रहे थे. जिसके बाद उन्होंने फोन पर डेट देखा और वह बेचैन हो गए. उन्हें लगा कि वेडिंग एनिवर्सरी उनसे मिस हो गई. दरअसल, इससे एक दिन पहले शख्स की वेडिंग एनिवर्सरी थी.
रिपोर्ट में बताया गया है कि शख्स ने एक दिन पहले ही वेडिंग एनिवर्सरी मनाया था. उसकी पुरानी मेमोरी ठीक थी, लेकिन उस दिन और उससे एक दिन पहले की कोई यादें उसके पास नहीं थी.
शोधकर्ता Transient Global Amnesia को पुरानी बीमारी से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि 50 से 70 साल की उम्र में व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










