
सूरत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, युगांडा और थाईलैंड की लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार... 4 गिरफ्तार
AajTak
सूरत के एक होटल में विदेशी लड़कियों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को कई दिनों पहले मिली थी. लेकिन रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया और फिर छापेमारी की. जिसके बाद 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
सूरत शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के सरथाणा सीमाडा नाका के पास स्थित होटल होम टाउन में छापा मारकर विदेशी लड़कियों द्वारा चलाए जा रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान दो ग्राहक नशे की हालत में भी पकड़े गए थे. पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के मामले में होटल मैनेजर, दो ग्राहकों और विदेशी लड़की सप्लायर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
थाईलैंड और युगांडा की लड़कियों को कराया गया मुक्त
पुलिस ने होटल से 211 कंडोम, 50 हजार रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. पता चला है कि इस होटल में पिछले 10 महीनों से सेक्स रैकेट चल रहा था. होटल से 2 थाईलैंड, 1 युगांडा और 1 मुंबई की लड़की को मुक्त कराया गया है. विदेशी लड़कियों द्वारा चलाए जा रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट से रोज़ाना 1 लाख रुपये कमाने की भी बात कही जा रही है. जबकि होटल के मालिक संदीप उर्फ सैंडी अशोक पटेल को वांटेड घोषित किया गया है.
यह भी पढ़ें: रात में सड़क पर टहल रही थी लड़की, पूछताछ में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 गिरफ्तार
सूरत क्राइम ब्रांच से संलग्न IUCAW सेल की टीम को जानकारी मिली थी कि होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहा है. इस जानकारी के आधार पर एसीपी मिनी जोसेफ और उनकी टीम ने यहां छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस सेक्स रैकेट में शामिल तीन विदेशी युवतियों सहित एक मुंबई की युवती को मुक्त कराया है.
हर ग्राहक से लेते थे 5-6 हजार रुपये

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










