
सूरत में गणेश दर्शन के साथ जागरूकता... पंडाल में दिखाई गई 'लव जिहाद' पर शॉर्ट फिल्म
AajTak
सूरत में गणेश उत्सव के दौरान एक पंडाल में श्रद्धालुओं को 'लव जिहाद' पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई जा रही है. इस अनोखी थीम ने लोगों का ध्यान खींचा है. आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना है. श्रद्धालुओं में इस पहल को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसे नए तरीके का संदेश बताया जा रहा है.
गुजरात के सूरत शहर में इस बार गणेश उत्सव का एक पंडाल खास चर्चा में है. नानपुरा इलाके स्थित श्री बाल गणेश उत्सव मंडल नक्षत्र ग्रुप ने अपने विशाल गणेश पंडाल में भक्तों को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की है. यहां भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के साथ-साथ बड़ी स्क्रीन पर 'लव जिहाद' से जुड़े मामलों पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई जा रही है.
आयोजकों का कहना है कि देशभर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आते रहते हैं और कई बार इसमें फंसी लड़कियां हादसों का शिकार हो जाती हैं या फिर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती हैं. ऐसे में गणेश उत्सव जैसे मौके पर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी के साथ आस्था का संगम! ब्रिटिश लग्जरी सुपर कार कंपनी के लोगो में भगवान गणेश
इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, स्क्रीन पर दिखाई जा रही फिल्म में लव जिहाद की शिकार लड़कियों की कहानियां और उससे बचने के तरीके दिखाए जा रहे हैं. आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य हिंदू लड़कियों और महिलाओं को सतर्क करना है ताकि वे गलत रिश्तों का शिकार न बनें.
मंडल की सदस्य रिंपल भीमपुरिया ने बताया कि लव जिहाद से बचने के लिए हमें कहीं भी न सिखाया जाता है और न ही दिखाया जाता है. इसीलिए हमने गणेश उत्सव में यह पहल की है. पंडाल में दर्शन करने आई प्रिया पटेल ने कहा कि यह थीम बहुत सराहनीय है और इससे हिंदू लड़कियों को सावधानी बरतने की सीख मिलेगी.
देखें वीडियो...

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








