
सूरत: फॉरेस्ट महिला अधिकारी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो भी बनाया
AajTak
सूरत में फॉरेस्ट अधिकारी सोनल सोलंकी ने अपने पति, आरटीओ इंस्पेक्टर निकुंज गोस्वामी को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा. पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल किया. सोनल ने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें एक साल से परेशान कर रहे हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के सूरत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां फॉरेस्ट अधिकारी सोनल सोलंकी ने अपने पति आरटीओ इंस्पेक्टर निकुंज गोस्वामी को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा. यह घटना उमरा थाना क्षेत्र की केशव नगर सोसाइटी में हुई. पुलिस के साथ मौके पर पहुंची सोनल ने निकुंज का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोनल ने बताया कि उनके पति का पिछले एक साल से समाज की ही एक अन्य विवाहित महिला दीपिका गोस्वामी के साथ अवैध संबंध है. वह अपने पति को कई बार समझाने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. सोनल ने आरोप लगाया कि निकुंज ने उन्हें और उनके चार साल के बेटे को घर से निकाल दिया था.
फॉरेस्ट अधिकारी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
घटना के दौरान जब सोनल वीडियो बना रही थीं, तो निकुंज ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में लिया. सोनल ने बताया कि उनके ससुराल वाले भी उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं. यहां तक कि उनके ससुर ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे और उन पर दबाव बनाया कि वह किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज न करें.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
सोनल ने पुलिस से अपील की है कि उनके पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और इस मामले में अब वह एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाएंगी. इस घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










