
सूरत की इंजीनियर 41 साल की उम्र में बनी सिंगल मदर, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
AajTak
गुजरात के सूरत की एक इंजीनियर 41 साल की उम्र में सिंगल मदर बनी है. इस इंजीनियर ने आईवीएफ के जरिये जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. दरअसल, देसाई परिवार की इस बेटी की समय से शादी नहीं हो पाई. इसके बाद 41 साल की उम्र में इंजीनियर बेटी ने सिंगल मदर बनने का फैसला किया.
सूरत के देसाई परिवार की इंजीनियर बेटी का विवाह नहीं हो सका तो उसने सिंगल मदर बनने का फैसला किया. 41 साल की उम्र में वह IVF के जरिए मां बन गई हैं. सूरत में इस इंजीनियर ने बेटा और बेटी को जन्म दिया है.
डॉ. रश्मि प्रधान ने कहा कि किसी भी महिला के लिए बिना शादी के मां बनना भारतीय समाज में कई सवाल खड़े करता है, लेकिन सूरत की डिंपल देसाई ने इस समाज में एक नई पहल शुरू की है.
सूरत के अस्पताल में भर्ती डिंपल देसाई ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. दो बच्चों को जन्म देने के साथ ही डिंपल टॉक ऑफ टाउन बन गई हैं, क्योंकि वह सिंगल मदर बनी हैं. दरअसल, सूरत के देसाई परिवार में दो बेटियां हैं. एक बेटी रूपल देसाई दुबई में सेटल हो चुकी है और दूसरी बेटी डिंपल अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए उनके साथ रह रही है.
41 साल की डिंपल और उसकी बहन रूपल की शादी किसी न किसी कारणवश नहीं हो सकी. रूपल के दुबई जाने के बाद डिंपल अपने माता-पिता के साथ सूरत में रह रही है. डिंपल ने अपने माता-पिता की सेवा के साथ खुद मां बनने का फैसला किया. इसके बाद उनके सामने सबसे बड़ा सामाजिक चैलेंज था, लेकिन डिंपल कहती हैं कि जब परिवार वाले मान गए तो फिर समाज की कोई चिंता नहीं है.
डॉक्टर रश्मि से डिंपल को मिला मोटिवेशन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










