
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
AajTak
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CISF के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बाथरूम में जाकर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही एयरपोर्ट पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. सब इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने ड्यूटी के दौरान बाथरूम में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी. आवाज सुनते ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जाकर देखा तो साथी सब इंस्पेक्टर खून से लथपथ थे. सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने गोली अपने सीने के निचले हिस्से में मारी थी. एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य सीआईएसएफ जवानों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सब इंस्पेक्टर को सन साइन ग्लोबल प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
CISF के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की खुदकुशी के मामले में सूरत के डुम्मस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह मूलतः राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे.
सूरत पुलिस के एसीपी नीरव सिंह गोहिल ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज हुआ है. सूरत एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह मलसिंह कनवल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली थी. यह घटना सूरत एयरपोर्ट पर डिपार्चर गेट की है. उसके बगल में मेल टॉयलेट है, वहीं पर खुद को गोली मारी.
यह भी पढ़ें: मॉडल टाउन केस: पुनीत खुराना के सुसाइड से पहले पत्नी ने किया था इंस्टा पोस्ट, लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप
सिक्योरिटी के लोग वहां पहुंच गए थे. उन्होंने देखा कि किशन सिंह के चेस्ट के नीचे के भाग में इंजरी हुई थी. उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनकी मौत हुई है. उनकी उम्र 32 साल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










