
सुसाइड की एक्टिंग का वीडियो कर रहा था रिकॉर्ड, नीचे से खिसक गई कुर्सी, चली गई जान
AajTak
Delhi News: वीडियो रिकॉर्डिंग से साफ होता है कि लड़का शायद 'एक्टिंग' कर रहा था, जो अचानक हादसे में बदल गया. पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल सुसाइड का मामला मान लिया है.
देश की राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 9वीं कक्षा के छात्र की मौत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिस को संदेह है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि एक्सीडेंटल सुसाइड का दुखद मामला है, जहां बच्चा वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान गलती से मौत का शिकार हो गया.
मामला 12 अक्टूबर की शाम का है. केशवपुरम थाने को दिल्ली सिविल अस्पताल (DCBH) से सूचना मिली कि त्रिनगर के शांति नगर निवासी 14 वर्षीय लड़के को मेडिको-लीगल केस (MLC) के तहत भर्ती कराया गया है. लड़का 9वीं कक्षा का छात्र था. उसके पिता एक प्रॉपर्टी डीलर फर्म में काम करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं. उसकी एक बड़ी बहन है, जो बारहवीं कक्षा में पढ़ती है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो देखा कि लड़का पर्दे का इस्तेमाल कर छत के पंखे से लटका हुआ था. कमरे में उसका मोबाइल फोन भी मिला, जिसमें पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड था. वीडियो को लड़के ने ही कुछ दूरी पर मोबाइल रखकर बनाया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद यह मामला आत्महत्या से ज्यादा एक्सीडेंटल लग रहा है. पुलिस को संदेह है कि लड़का सुसाइड करने की एक्टिंग वीडियो में रिकॉर्ड कर रहा था. उसने 2 से 3 बार सुसाइड करने का वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि जिस कुर्सी पर वह खड़ा था, वह अचानक गिर गई और यह हादसा हो गया.
पुलिस का मानना है कि बच्चे के चेहरे के भावों (फेस एक्सप्रेशन) से भी नहीं लगता कि वह वास्तव में आत्महत्या करने जा रहा था. ऐसा लगता है कि यह वीडियो बनाने के चक्कर में हुआ एक्सीडेंटल सुसाइड का केस है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के असल कारणों की तहकीकात में जुटी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










