
सुशीला कार्की ने की मोदी की तारीफ़, भारत विरोधी यूनुस के हाथ में न जाए नेपाल
AajTak
भारत और पीएम मोदी की तारीफ करने वाली पूर्व मुख्य न्यायाधीश अगर नेपाल के अंतरिम सरकार की मुखिया बनती हैं तो यह भारत के लिए सुखद संदेश है.
नेपाल में Gen-Z के प्रदर्शनों के पीछे भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया प्रतिबंध और राजशाही की बहाली जैसे मुद्दे सामने आ रहे हैं. इसे स्थानीय असंतोष का परिणाम बताया जा रहा जबकि कुछ लोग इसे डीप स्टेट की साजिश से जोड़ रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि इस बवाल के पीछे विदेशी ताकतें, जैसे अमेरिका या चीन, शामिल हो सकती हैं. जाहिर है कि यह भारत के लिए किसी भी रूप में ठीक नहीं है. पर जैसी खबरें आ रही हैं कि नेपाल की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम सरकार की मुखिया बनने जा रही हैं.
बहुत संभावना है कि आज उनके नाम पर सेना मुहर लगा सकती है. गुरुवार को खबर लिखे जाने तक वो सेना प्रमुख से मिलने जा रही थीं. पर सबसे खास बात यह है कि एक मीडिया हाउस को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. कार्की के बयान से ऐसा लगता है कि वे भारत को लेकर काफी संजीदा हैं. इसके पहले काठमांडू के मेयर बालेन शाह का भी नाम सामने आ रहा था. पर बालेन का इतिहास भारत विरोधी रहा है. कार्की के बयान से ऐसा लग रहा है कि वो कम से कम बंग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस जैसी साबित नहीं होंगी. युनूस ने सत्ता संभालते ही भारत विरोधी बयान देकर अपने इरादे जता दिए थे.
सुशीला कार्की का साक्षात्कार और मोदी की तारीफ
सुशीला कार्की, नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश (2016-2017), ने भारतीय चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत और नेपाल की जनता का रिश्ता सरकारों से परे है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा, मोदी जी को नमस्कार, मेरे जेहन में मोदी जी के लिए अच्छा इंप्रेशन है. यह बयान नेपाल में सियासी उथल-पुथल के बीच आया, जब भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ प्रदर्शनों ने सरकार को गिरा दिया, और कार्की को अंतरिम सरकार की भावी मुखिया नियुक्त किया गया.
कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से शिक्षा प्राप्त की और अपनी आत्मकथा में नेपाल की न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का वर्णन किया है. उनकी भारत के प्रति सकारात्मक टिप्पणी उनके शैक्षिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि Gen-Z ने उन्हें समर्थन दिया, और वह प्रदर्शनों में शहीद हुए लोगों के परिवारों को सम्मान और सहयोग देना चाहती हैं. कार्की ने नेपाल की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि वह देश को विकास की राह पर ले जाएंगी.
बांग्लादेश में यूनुस और भारत विरोधी रुख

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










