
सुल्तानपुर कांड का नया वीडियो... सबसे पहले दुकान में घुसा था अनुज सिंह, मंगेश यादव ने पहना था हेलमेट
AajTak
सुल्तानपुर डकैती मामले में यूपी पुलिस की ओर से नया वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ज्वेलरी शॉप में सबसे पहले अनुज सिंह घुसा था और एनकाउंटर में मारा गया मंगेश यादव हेलमेट पहनकर तीसरे नंबर पर घुसा था.
सुल्तानपुर डकैती कांड में यूपी पुलिस ने पहली बार वीडियो जारी किया है, जिसमें अपराधियों के नाम के नाम के साथ सीसीटीवी और तस्वीरें भी हैं. इस वारदात के 15 दिन बाद यूपी पुलिस के डीजीपी ने बताया कि अंकित, अरबाज, मंगेश यादव, अनुज प्रताप सिंह और फुरकान ने दुकान में घुसकर डकैती डाली थी. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है सबसे पहले दुकान में अनुज घुसा था और मंगेश यादव ने हेलमेट पहना हुआ था.
डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और एडीजी जोन ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस वीडियो के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले दुकान के अंदर सफेद गमछा और सफेद शर्ट में अनुज प्रताप सिंह पहुंचा था. एनकाउंटर में मारा गया मंगेश हेलमेट पहनकर तीसरे नंबर पर घुसा था और पिस्तौल तानकर धमका रहा था. इतना ही नहीं उसने दुकानन में मौजूद लोगों को हिलने-डुलने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फुरकान नाम का आरोपी ब्लैक हेलमेट में पिस्टल लगाकर पहुंचा था और फिर अंकित यादव के साथ मिलकर डकैती का माल बैग में भर रहा था.
सुल्तानपुर लूट कांड में शामिल था मंगेश यादव... DGP ने पेश किए सबूत, बोले- पुलिस जाति देखकर नहीं करती काम
वहीं मंगेश यादव एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग जाति या किसी अन्य फैक्टर को देखकर काम नहीं करता है. जिन लोगों को सुल्तानपुर की वारदात में संलिप्त बताया गया है, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. उन्होंने कहा कि मंगेश यादव भी सुल्तानपुर लूट में शामिल था. पुलिस के पास उसके शामिल होने के पुख्ता सबूत हैं. पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित है. डीजीपी ने सीसीटीवी दिखाकर दावा किया कि मंगेश खुद दुकान में घुसकर लूट कर रहा था.
'मंगेश यादव की हत्या हुई है', सुल्तानपुर एनकाउंटर पर बोले अखिलेश यादव
सुल्तानपुर से पहले लखनऊ और सूरत में की थी लूट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










