
सुलगते पहाड़, धधकते जंगल और सांसों की तबाही... नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंची जंगल की आग, बुलाई गई सेना
AajTak
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग (Forest fire) भीषण हो गई है. आग की लपटें नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गईं. बता दें कि रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को जंगल में आग लगाने की कोशिश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ सेना के जवान भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
उत्तराखंड के जंगलों में आग (Forest fire) लगने का सिलसिला जारी है. नैनीताल से समीप नैनीताल भवाली रोड पर पाइंस के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसमें जंगल का एक बड़ा हिस्सा और आईटीआई भवन चपेट में आ गया. नैनीताल में लड़ियाकांटा क्षेत्र के जंगल में भी आग लगी हुई है. आग के कारण नैनीताल से भवाली जाने वाली सड़क पर धुआं छाया हुआ है. वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है.
तेज हवाओं के चलते दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी. नैनीताल के पास लड़ियाकांटा में आग लगने से भारतीय सेना के क्षेत्र में आग पहुंच सकती है, इसको देखते हुए सेना के जवान भी आग बुझाने में लगे हैं.
यहां देखें Video
बताया जा रहा है कि कल से प्रशासन हेलिकॉप्टर के जरिए नैनीताल और भीमताल झील से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास करेगा. नैनीताल समेत कुमाऊं के जंगलों में आग लगी है. नैनीताल के बलदियाखान, ज्योलिकोट, मंगोली, खुरपाताल, देवीधुरा, भवाली, पाईनस,भीमताल मुक्तेश्वर समेत आसपास के जंगलों में आग धधक रही है.
यह भी पढ़ें: Himachal fire: हिमाचल के जंगल में लगी आग, सेना और फायर ब्रिगेड ने मिलकर क़ाबू पाया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










