
सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से किए तीखे सवाल
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने गढ़चिरौली मामले में सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से सवाल किए. कोर्ट ने ट्रायल में हो रही देरी, गाडलिंग की गैरमौजूदगी और अभियोजन पक्ष की योजना पर स्पष्टीकरण मांगा. अगली सुनवाई 28-29 अक्टूबर को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में आगजनी मामले में एक्टिविस्ट सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से कई तीखे सवाल पूछे. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने राज्य से पूछा कि क्या किसी व्यक्ति को कई सालों तक विचाराधीन कैदी के तौर पर हिरासत में रखा जा सकता है.
जस्टिस माहेश्वरी ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू से पूछा कि ट्रायल आगे क्यों नहीं बढ़ रहा है और आरोपी को बिना ट्रायल कितने सालों तक हिरासत में रखा जाएगा. ASG राजू ने कहा कि देरी के लिए अभियोजन पक्ष जिम्मेदार नहीं है, बल्कि आरोपी खुद जिम्मेदार है. गाडलिंग ने कई कानूनी नुक्तों के आधार पर सुनवाई टलवाई और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने की अनुमति नहीं मिलने पर बहस करने से मना किया.
यह भी पढ़ें: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को कोर्ट में रहने का आदेश, 13 अक्टूबर को आरोप होंगे तय
पीठ ने सवाल किया कि अगर आवेदक सहयोग नहीं करता तो आरोपमुक्त करने का आवेदन खारिज क्यों नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने राज्य को निर्देश दिया कि वे देरी के कारणों का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और ट्रायल को आगे बढ़ाने की योजना बताएं.
गाडलिंग के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर ने कहा कि राज्य फरार आरोपियों के मामले में ट्रायल को अलग नहीं कर रहा है. कोर्ट ने इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा.
सुप्रीम कोर्ट ने पूछे कई सवाल

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










