
सुराग लगते ही इंटरनेशनल बॉर्डर पर लगा दी चेकिंग, जानें कैसे पकड़ा गया ISIS का इंडिया हेड हारिस फारूकी
AajTak
असम पुलिस ने कहा कि सहयोगी एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि भारत में आईएसआईएस के दो बड़े लीडर बांग्लादेश में डेरा डाले हुए हैं और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धुबरी सेक्टर से देश में प्रवेश करेंगे.
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के इंडिया हेड और उसके एक साथी को बांग्लादेश से बॉर्डर पार करने के बाद बुधवार को असम के धुबरी जिले में गिरफ्तार कर लिया गया. असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणबज्योति गोस्वामी ने एक बयान में कहा कि एक गुप्ता सूचना के बाद एसटीएफ ने उन्हें धर्मशाला इलाके से पकड़ा.
देहरादून का रहने वाला है फारूकी
उन्होंने बताया कि दोनों को गुवाहटी में एसटीएफ ऑफिस लाया गया. गोस्वामी ने कहा, 'दोनों की पहचान कर ली गई है और पता चला है कि देहरादून के चकराता का रहने वाला हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी आतंकी संगठन आईएसआईएस का इंडिया हेड है. वहीं उसका सहयोगी पानीपत का रहने वाला अनुराग उर्फ रेहान ने इस्लाम धर्म कबूल किया है और उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है.
कई जगहों पर मामले हैं लंबित
सीपीआरओ ने कहा, 'दोनों भारत में आईएसआईएस के बेहद प्रशिक्षित मेम्बर हैं. उन्होंने पूरे भारत में आईएसआईएस के मकसद को पूरा करने के लिए आतंकियों की भर्ती, टेरर फंडिंग और आईईडी का इस्तेमाल कर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया.' उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ दिल्ली, लखनऊ, एनआईए और एटीएस सहित कई जगहों पर कई मामले लंबित हैं.
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गई चेकिंग

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








