
सुरंगों के रास्ते काली कमाई, फर्जी कंपनियों का कारोबार... जानें कैसे भरता है हमास का खजाना
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जंग को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं. जंग में अब तक दोनों ओर के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन सवाल है कि इजरायल जैसे ताकतवर देश से लड़ने के लिए हमास को पैसा कहां से मिल रहा है? आखिर वो कहां से फंड जुटाता है? जानते हैं...
साढ़े 500 अरब डॉलर से ज्यादा की जीडीपी और डेढ़ लाख से ज्यादा की सेना वाले इजरायल से हमास लड़ रहा है.
पर इसके लिए उसके पास पैसा कहां से आ रहा है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमास इसके लिए ग्लोबल फाइनेंसिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है. इसके जरिए उसे कई देशों से चैरिटी के जरिए फंड मिलता है.
हालांकि, सात अक्टूबर को जब हमास ने इजरायल पर रॉकेट दागे और जंग शुरू हुई, तब से उसके पास फंड लेने में परेशानी आ रही है. इसी हफ्ते इजरायली पुलिस ने बताया था कि उन्होंने बार्कले के एक बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है, जो हमास की फंडिंग का बड़ा सोर्स था. इसके अलावा कई क्रिप्टोकरंसी अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है.
अमेरिका के पूर्व अधिकारी मैथ्यू लेविट ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमास के कुल बजट का 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा बिजनेस पर टैक्स लगाकर आता है. साथ ही ईरान और कतर जैसे देशों के अलावा चैरिट के जरिए भी उसको फंड मिलता है.
दिसंबर 2021 से अप्रैल 2023 के बीच इजरायली सरकार ने लगभग 190 क्रिप्टो अकाउंट को ब्लॉक किया था. दावा था कि ये हमास से जुड़े थे.
हमास गाजा पट्टी पर 2007 से सरकार चला रहा है. वहीं, इजरायल इसे आतंकी संगठन मानता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










