
सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली HC में एयर इंडिया विनिवेश प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा- इसमें धांधली हुई
AajTak
चीफ जस्टिस डी एन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने स्वामी की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वे विनिवेश के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा, मैं विनिवेश का समर्थन करता हूं. मैं हमेशा ओपन मार्केट में विश्वास रखता हूं. मैंने सिर्फ इस प्रक्रिया में अनौचित्य का मुद्दा उठाया है.
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की एयर इंडिया (Air India) की विनिवेश प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई है. इस दौरान सुब्रमण्यम स्वामी ने विनिवेश की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाया. कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. 6 जनवरी को इसे सुनाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










