
सुप्रीम कोर्ट में CJI ने तीन नवनियुक्त जजों को दिलाई शपथ, सीटें हुई फुल
AajTak
सीजेआई बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के तीन नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाई. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 पहुंच गई है. सर्वोच्च न्यायालय में जज के इतने ही पद स्वीकृत हैं.
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को आयोजित एक सादे समारोह में तीन नवनियुक्त जजों ने शपथग्रहण किया. सुप्रीम कोर्ट विस्तार भवन के सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने तीनों जजों को बारी-बारी से पद की शपथ दिलाई. सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों के शपथग्रहण के साथ ही जजों की संख्या 34 पहुंच गई है.
सुप्रीम कोर्ट में जज के 34 पद स्वीकृत हैं यानी सर्वोच्च न्यायालय में अब जज की कोई सीट रिक्त नहीं है, सभी सीटें भरी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने तीनों नए जज परंपरा के मुताबिक अपने पहले कार्यदिवस पर वरिष्ठता क्रम से चीफ जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच में बैठे. जस्टिस एनवी अंजारिया सीजेआई बीआर गवई की बेंच में बैठे, वहीं जस्टिस विजय बिश्नोई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अतुल चंदुरकर जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच में.
नवनियुक्त जजों के लिए चीफ जस्टिस बेंच का निर्धारण करेंगे, जहां ये नियमित बेंच में शामिल होकर सुनवाई करेंगे. गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस एनवी अंजारिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप मे नियुक्ति के कोलेजियम के प्रस्ताव पर गुरुवार को ही मुहर लगा दी थी. इसके बाद इन तीनों जजों की नियुक्ति का परवाना भी जारी कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: NEET PG उम्मीदवारों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक शिफ्ट में होगी परीक्षा और...
सीजेआई बीआर गवई की अगुवाई वाली कॉलेजियम ने इसी हफ्ते सोमवार को ही हाईकोर्ट के इन जजों को सुप्रीम कोर्ट मे प्रोन्नत करने की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था. सीजेआई की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम जजों की कॉलेजियम ने तीन जजों की नियुक्ति के लिए इन नामों की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी. इस कॉलेजियम में सीजेआई के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस बीवी नागरत्ना हैं.
यह भी पढ़ें: स्कूल फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और एक्शन कमेटी को भेजा नोटिस

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










