
सुप्रीम कोर्ट में 2 नए जजों की नियुक्ति को हरी झंडी, कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र ने 48 घंटे में दी मंजूरी
AajTak
गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात हाई कोर्ट के न्यायाधीश जमशेद बी पारदीवाला को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त जाएगा. सोमवार को दोनों जज शपथ ले सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को लेकर हरी झंडी मिल गई है. केंद्र ने कॉलेजियम की सिफारिश को 48 घंटे में मंजूरी दे दी. गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया (Sudhanshu Dhulia) और गुजरात हाई कोर्ट के न्यायाधीश जमशेद बी परदीवाला (Jamshed B Pardiwala) को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त जाएगा. सोमवार को दोनों जज शपथ ले सकते हैं.
जस्टिस परदीवाला के सुप्रीम कोर्ट आते ही उनका नाम सुप्रीम कोर्ट पीठ में चौथे पारसी जज के रूप में दर्ज हो जाएगा. जस्टिस परदीवाला के शपथ लेने के साथ ही ये भी तय हो जाएगा कि वो अपनी बारी आने पर सवा दो साल सीजेआई भी रहेंगे. उनके जज बनने के साथ ही 2017 में जस्टिस सैयद अब्दुल नज़ीर की नियुक्ति के पांच साल बाद सुप्रीम कोर्ट में अल्पसंख्यक समुदाय से जज बनाए जाने की मिसाल होगी.
ऐसे में पांच साल बाद सुप्रीम कोर्ट में अल्प संख्यक समुदाय से कोई जज शपथ लेंगे. इसी के साथ उत्तराखंड हाई कोर्ट से दूसरे जज सुप्रीम कोर्ट बेंच का हिस्सा बनेंगे. बता दें कि अगले कुछ दिनों में जस्टिस विनीत शरण फिर जून में एल नागेश्वर राव, जुलाई में जस्टिस खानविलकर, अगस्त में चीफ जस्टिस रमणा, सितंबर में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, अक्तूबर में जस्टिस हेमंत गुप्ता और नवम्बर में जस्टिस यूयू ललित चीफ जस्टिस के रूप में रिटायर होने वाले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










