
सुप्रीम कोर्ट में शुरू होने वाला है ग्रीष्मकालीन अवकाश, 51 दिनों छुट्टी में हर हफ्ते कौन सी बेंच करेगी सुनवाई?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए सात हफ्तों में 20 बेंच होंगी. यानी एक हफ्ते को छोड़कर हर हफ्ते तीन बेंच सुनवाई करेंगी.
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. 20 मई से 7 जुलाई तक कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. गर्मियों की इन छुट्टियों के दौरान अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए सात हफ्तों में 20 बेंच होंगी. यानी एक हफ्ते को छोड़कर हर हफ्ते तीन बेंच सुनवाई करेंगी. 17 से 23 जून के बीच सिर्फ दो पीठें बैठेंगी. पहले हफ्ते में 20 मई से 26 मई के बीच जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्थल के अलावा
जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय करोल की बेंच और जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच सुनवाई करेगी.
किस हफ्ते में कौन सी बेंच करेगी सुनवाई?
दूसरे हफ्ते में 27 मई से 2 जून के दौरान जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच के अलावा जस्टिस पंकज मित्थल और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच और जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच होगी.
तीसरे हफ्ते में 3 जून से 9 जून के दौरान जस्टिस पीवी संजय कुमार और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच के अलावा जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस संदीप मेहता को बेंच और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच सुनवाई करेगी.
चौथे हफ्ते में 10 जून से 16 जून के दरम्यान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता को बेंच के साथ जस्टिस पीवी संजय कुमार और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्न बी वराले की बेंच होगी.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








