
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को संभल मस्जिद सर्वे मामले की सुनवाई, मस्जिद समिति ने दायर की है याचिका
AajTak
संभल की शाही जामा मस्जिद पर सर्वे के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि सर्वे जल्दबाजी में हुआ और इससे इलाके में तनाव बढ़ा. सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को मामले की सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को संभल की शाही जामा मस्जिद पर सर्वे के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी. इस याचिका में 19 नवंबर को जिला अदालत द्वारा दिए गए सर्वे के आदेश को चुनौती दी गई है. उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को लेकर 19 नवंबर 2024 को अदालत ने आदेश दिया था कि मस्जिद का सर्वे किया जाए.
दावा किया गया कि इस मस्जिद की जगह पर पहले हरिहर मंदिर था. सर्वे के इस आदेश के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. 24 नवंबर को हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं. पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए.
यह भी पढ़ें: 'सामान लेकर आ मस्जिद के पास...', संभल हिंसा में ऑडियो क्लिप से बड़ा खुलासा, हथियार जुटाने का आरोप
क्या कहती है याचिका?
शाही जामा मस्जिद समिति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि सर्वे का आदेश 'जल्दबाजी' में दिया गया और इसे बिना किसी पक्ष को सुने ही लागू कर दिया गया.
याचिका के मुताबिक, 19 नवंबर को अदालत ने बिना किसी सुनवाई के वकील आयुक्त नियुक्त कर सर्वे का आदेश दिया. उसी दिन पुलिस और वकीलों की टीम मस्जिद पहुंची और 6 बजे से 8:30 बजे तक सर्वे किया. 23-24 नवंबर की रात को मस्जिद समिति को सूचना दी गई कि अगली सुबह दूसरा सर्वे होगा. 24 नवंबर को सुबह 6:15 बजे फिर से सर्वे टीम भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद पहुंची.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












