
सुप्रीम कोर्ट में माइक म्यूट कर जजों ने की बात, CJI गवई बोले- आजकल क्लाइंट बहुत नाराज हो जाते हैं...
AajTak
भारत के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में एक मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे. उनके साथ बेंच में मौजूद थे जस्टिस के विनोद चंद्रन. इस दौरान जब जस्टिस चंद्रन को जस्टिस गवई से कुछ कहना था तो उन्होंने कोर्ट रूम का माइक माइक म्यूट कर दिया.
चीफ जस्टिस बीआर गवई ने आज सुप्रीम कोर्ट में अदालत के फैसलों के बाद सोशल मीडिया में चलने वाले ट्रेंड पर एक तंज भरी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आज कल क्लाइंट को जल्दी बुरा लग जाता है. आपके मुवक्किल बहुत नाराज हो जाते हैं.
जस्टिस गवई ने ये टिप्पणी तब की जब एक केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रन ने कुछ सेकेंड के लिए कोर्ट रूम के माइक को म्यूट (Mute) कर दिया था. इसके बाद जस्टिस गवई अपनी बात रख रहे थे.
मुख्य न्यायाधीश का ये बयान मंगलवार को तब आया है जब सोमवार को उनपर एक वकील ने जूता उछालने की कोशिश की थी. ये शख्स एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान CJI की एक टिप्पणी से नाराज था.
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को न्यायिक सेवा में पदोन्नति के सीमित अवसरों के कारण एंट्री लेवल के पदों पर नियुक्त होने वाले युवा न्यायिक अधिकारियों के करियर में आने वाले ठहराव से जुड़े मुद्दे की सुनवाई कर रही थी. भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी.
इस दौरान जस्टिस चंद्रन को कुछ कहना था. इस दौरान कोर्ट रूम में दूसरे वकील भी मौजूद थे. जस्टिस चंद्रन चाहते थे कि उनके इस बात को सिर्फ साथी जज यानी कि सीजेआई गवई ही सुनें.
जस्टिस चंद्रन ने अपनी बात कहने से पहले कोर्ट रूम की माइक को म्यूट (Mute) कर दिया और अपनी बात की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










