सुप्रीम कोर्ट में एक और जज की नियुक्ति, सोमवार को शपथ लेंगे जस्टिस दीपांकर दत्त
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 34 जजों की कुल तय संख्या के मुकाबले 27 जज ही अभी काम कर रहे हैं. जस्टिस दीपांकर दत्त के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 28 हो जाएगी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने जस्टिस दत्त की नियुक्ति के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.
बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपांकर दत्त को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने जस्टिस दत्त की नियुक्ति के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. सोमवार को जस्टिस दत्त शपथ लेंगे. दरअसल, जस्टिस दीपांकर दत्त के नाम की सिफारिश चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित की अगुआई वाले कोलेजियम ने 26 सितंबर को हुई बैठक में की थी. जस्टिस ललित की अगुआई में कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ एक ही जज की नियुक्ति की सिफारिश की थी.
लगभग ढाई महीनों बाद सरकार ने इस पर अपनी सहमति की मुहर लगाकर राष्ट्रपति के पास निर्णायक मंजूरी के लिए भेज दिया था. राष्ट्रपति ने शुक्रवार को अपनी मंजूरी देते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. सोमवार सुबह 10:30 बजे जस्टिस दीपांकर दत्त सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे. वह चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा के साथ पीठ में बैठेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के मुताबिक कार्यकाल के पहले और आखिरी दिन जज चीफ जस्टिस की पीठ में साथ बैठते हैं. चीफ जस्टिस के कार्यकाल के आखिरी दिन वरिष्ठता क्रम में नंबर दो जज एक नंबर कोर्ट में चीफ जस्टिस की पीठ के अंग होते हैं.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल 34 जजों की कुल तय संख्या के मुकाबले 27 जज ही अभी काम कर रहे हैं. जस्टिस दीपांकर दत्त के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 28 हो जाएगी. वहीं अगले आठ महीनों में छह जज रिरायर होने वाले हैं. जस्टिस दीपांकर दत्त का परिवार भी न्यायिक पेशे से है. उनके पिता भी कलकत्ता हाईकोर्ट में जज रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अमिताभ रॉय भी उनके निकट संबंधी हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










