
सुप्रीम कोर्ट ने शानन पावर प्रोजेक्ट मामले में पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस, केंद्र से भी मांगा जवाब
AajTak
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी दलील में कहा है कि पंजाब सरकार की ओर से दायर सिविल सूट सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलाया जा सकता क्योंकि यह एक ट्रीटी और एग्रीमेंट पर आधारित है. ये सब अनुच्छेद 131 के तहत कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.
शिमला में शानन पावर प्रोजेक्ट मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पंजाब सरकार को 8 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. पंजाब के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में जवाब मांगा है.
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर प्रोजेक्ट पर नियंत्रण बरकरार रखने की मांग की है लेकिन हिमाचल प्रदेश इस दावे का विरोध कर रहा है. लीज खारिज करने की याचिका समेत मामले पर 8 नवंबर को सुनवाई होगी.
हिमाचल सरकार ने दी अनुच्छेद 131 की दलील हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी दलील में कहा है कि पंजाब सरकार की ओर से दायर सिविल सूट सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलाया जा सकता क्योंकि यह एक ट्रीटी और एग्रीमेंट पर आधारित है. ये सब अनुच्छेद 131 के तहत कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बताया कि 1925 में मंडी के तत्कालीन राजा ने भारत सरकार को 99 वर्षों के लिए शानन पावर प्रोजेक्ट की जमीन लीज पर दी थी. जो मार्च 2024 में समाप्त हो गई है. इसलिए लीज समाप्त होने के बाद इस प्रोजेक्ट पर हिमाचल प्रदेश का अधिकार है.
पंजाब सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अपने पास बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी जवाब देने का आदेश दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










