
सुप्रीम कोर्ट ने टूंडला में रामलीला उत्सव जारी रखने की परमिशन दी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के टूंडला में रामलीला उत्सव जारी रखने की अनुमति दी. अदालत ने आयोजकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि उत्सव पिछले 100 वर्षों से स्कूल के मैदान में आयोजित हो रहा है और शाम 7 बजे से 10 बजे तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती. साथ ही प्रशासन को भविष्य में वैकल्पिक स्थल तलाशने के लिए कहा गया.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के टूंडला में रामलीला उत्सव को जारी रखने की अनुमति दे दी. सर्वोच्च अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के एक हिस्से को स्थगित कर दिया, जिसने इस साल टूंडला में रामलीला समारोह पर रोक लगा दी थी.
जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने आयोजकों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि रामलीला पिछले एक सदी से भी अधिक समय से स्कूल के खेल के मैदान में स्कूल के समय के बाद आयोजित होती रही है. इसमें बच्चों, उनके परिवारों और स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी होती रही है.
आयोजकों ने तर्क दिया कि ये समारोह शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होते हैं और इससे स्कूल की पढ़ाई या शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आती. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य और स्थानीय निवासियों ने कभी कोई आपत्ति नहीं जताई. साथ ही उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में याचिकाकर्ता का स्कूल या उसके छात्रों से कोई संबंध नहीं था.
सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता से पूछा कि अचानक वे उच्च न्यायालय क्यों पहुंचे, जबकि रामलीला पिछले 100 वर्षों से इसी स्कूल के मैदान में आयोजित हो रही है. अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि उन्हें पहले प्रशासन से जाकर उचित व्यवस्था करने के लिए क्यों नहीं कहा.
दरअसल, रामलीला उत्सव पहले ही शुरू हो चुका था, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के आदेश के पैराग्राफ 11 में दी गई रोक को स्थगित कर दिया और रामलीला को इस शर्त पर जारी रखने की अनुमति दी कि इससे छात्रों को कोई असुविधा नहीं होगी.
सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय को जिला प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहना चाहिए कि भविष्य में ऐसे उत्सवों के लिए कोई वैकल्पिक स्थल खोजा जाए, ताकि स्कूल का खेल का मैदान केवल छात्रों के लिए सुरक्षित रहे. अदालत ने कहा कि प्रशासन से प्रस्ताव लिया जा सकता है और अंतिम निर्देश जारी करने से पहले सभी हितधारकों की राय ली जानी चाहिए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










