
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर... पंजाब में पराली जलाने वाले 27 किसानों पर FIR, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा
AajTak
चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने 17 सितंबर को पंजाब सरकार से कड़ी टिप्पणी की थी कि कई किसान सरकारी आदेश का उल्लंघन करके पराली जला रहे हैं, और केवल जुर्माना लगाने से काम नहीं चलेगा. कोर्ट ने चेताया कि प्रदूषण स्तर हर साल सर्दियों में खतरनाक रूप से बढ़ जाता है, इसलिए कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जा सकती.
सुप्रीम कोर्ट की हालिया सख्ती का असर पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. पिछले हफ्ते के दौरान पंजाब सरकार ने पराली जलाने की 27 घटनाओं को रिकॉर्ड किया और संबंधित किसानों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया. यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद की गई है.
दरअसल, 17 सितंबर को चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने पंजाब सरकार से कड़ी टिप्पणी की थी कि कई किसान सरकारी आदेश का उल्लंघन करके पराली जला रहे हैं, और केवल जुर्माना लगाने से काम नहीं चलेगा. पीठ ने स्पष्ट किया कि किसान अन्नदाता और अन्न उत्पादक हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे पर्यावरण और जनजीवन के प्रति लापरवाह हो सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को पर्यावरण और आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM), सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सर्दियों से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त और समयबद्ध कदम उठाए जाएं. कोर्ट ने चेताया कि प्रदूषण स्तर हर साल सर्दियों में खतरनाक रूप से बढ़ जाता है, इसलिए कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जा सकती.
पंजाब सरकार ने पराली जलाने की वीडियोग्राफी 15 सितंबर से शुरू की है, और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी. रिकॉर्डिंग और जांच के आधार पर 27 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें अमृतसर में 18 मामले, तरनतारन में 5, पटियाला में 3 और फिरोजपुर में 1 मामला शामिल हैं. जुर्माना हर आरोपी किसान पर एक लाख रुपए लगाया गया है.
सरकार का कहना है कि अब सख्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिले. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो रिकॉर्डिंग और नियमित निरीक्षण से किसानों को चेतावनी देने और कानून का पालन करवाने में मदद मिलेगी.
पंजाब में पिछले साल भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और तकनीक का उपयोग (वीडियोग्राफी) करने से सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं. अब यह देखा जाएगा कि आने वाले हफ्तों में किसानों का व्यवहार और वायु गुणवत्ता पर इसका असर कैसा होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










