
सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'मुश्किल वक्त से गुजर रहा हमारा परिवार, अजित पवार के अधूर सपने को...'
ABP News
Maharashtra News: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर एनसीपी शरद पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हमारा परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी की कार्याध्यक्ष एवं महासंसदरत्न सांसद सुप्रिया सुले ने नई दिल्ली में अजित पवार के निधन पर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा परिवार इस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है. हम लोग एक-दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ रहे हैं. आज दादा हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए मैं पुरानी बातों को उछालना नहीं चाहती. वे मेरे दादा थे, लेकिन आज वे हमारे साथ नहीं हैं. मेरे और दादा के बीच जो भी चर्चा हुई, वह हमारे बीच ही रही. दादा के अधूरे सपनों को पूरा करने की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी पर है.
सुप्रिया सुले ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान आया है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. सुप्रिया सुले ने कहा कि रोहित की बेचैनी स्वाभाविक है. कई सवाल हैं, लेकिन उनके जवाब नहीं मिल पा रहे हैं क्या हुआ, कैसे हुआ, क्या हम उन्हें बचा सकते थे? ऐसे कई सवाल उसके मन में हैं. उसने अपनी बेचैनी भी व्यक्त की है. इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रकरण की विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया है. हमें उस जांच का इंतजार करना चाहिए.
सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि जब शरद पवार अस्पताल में थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, उमर अब्दुल्ला सहित कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए फोन किए थे. सुप्रिया सुले ने कहा कि इस पूरे समय सभी ने पवार परिवार का साथ दिया, इसके लिए मैं दिल से सभी का आभार व्यक्त करती हूं.
रेवती और सारंग की शादी तय होने की घोषणा के सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि वास्तव में यह चर्चा कई महीनों से चल रही थी. रेवती और सारंग पिछले एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं. मेरा सौभाग्य है कि मुझे छह भाई मिले हैं. मेरे सभी भाइयों ने इस रिश्ते को आशीर्वाद दिया. इसलिए मैं इसे अपना सौभाग्य मानती हूं कि दादा के रहते ही यह शादी तय हो गई थी.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












