
'सुप्रिया मैडम को गाजा में हमास के लिए लड़ने भेजेंगे', फिलिस्तीन वाले बयान पर CM हिमंता ने शरद पवार पर कसा तंज
AajTak
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने इजरायल-हमास के युद्ध पर पीएम मोदी के बयान पर कहा था कि देश के पहले के प्रधानमंत्री हमेशा फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े रहते थे. उन्होंने कहा कि एनसीपी फिलिस्तीन के लोगों के साथ खड़ी है. वहीं अब इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शरद पवार पर तंज कसा है.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है. इसको लेकर भारत के राजनीतिक दलों की अलग-अलग राय है. एक ओर बीजेपी इजरायल के साथ खड़ी दिखाई देती है तो वहीं विपक्षी दल फिलिस्तीन के साथ हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी सुप्रीमो ने भी फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दिया था, जिस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है.
असम सीएम ने बुधवार को कहा कि शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को गाजा भेजेंगे. हिमंता से जब मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर पवार की राय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शरद पवार सुप्रिया मैडम को हमास के लिए लड़ने भेजेंगे."
हिमंता बिस्वा की यह टिप्पणी शरद पवार के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई है, जब उन्होंने कहा था कि भारत के पहले के प्रधानमंत्री भी फिलिस्तीन के साथ मजबूती से खड़े थे. प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल को समर्थन को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए एनसीपी चीफ ने कहा कि उन्होंने वास्तविक मुद्दे की अनदेखी की.
शरद पवार ने क्या कहा था?
पवार ने कहा था, "पूरी जमीन फिलिस्तीन की है और इजरायल ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. वह जगह, जमीन और घर, सब कुछ फिलिस्तीन का था और बाद में इजरायल ने उस पर कब्जा कर लिया. इजरायल एक बाहरी व्यक्ति है और जमीन मूल रूप से फिलिस्तीन की है." उन्होंने कहा था कि एनसीपी उन लोगों के साथ खड़ी है जो मूल रूप से इजरायल के रहने वाले हैं.
BJP ने की थी पवार के बयान की निंदा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










